पथरिया - पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत छाबड़ा के निर्देश मे महिला संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने साथ ही क्षेत्र के गुम हुए बालक बालिकाओ के मामले को निकाल करने के संबंध में दिए गए निर्देश के परिपालन मे थाना पथरिया मे दर्ज महिला संबंधित अपराधों के लिए मुखबिर तैनात किया गया था।
मुंगेली, - छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 03 अप्रैल को मुंगेली जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2024-25 के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 की शाम 5 बजे तक है।
प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए डीपीआई ने प्रदेश के सभी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर शासकीय और अशासकीय स्कूल और शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन करने को कहा है।
बिलासपुर। एसडीएम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर लापरवाह प्रधान पाठक को निलंबित किया गया है। जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने यह कार्यवाही की है।
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ और लोकार्पण किया।