छत्तीसगढ़

प्रधान पाठक निलंबित, कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई

बिलासपुर। एसडीएम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर लापरवाह प्रधान पाठक को निलंबित किया गया है। जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने यह कार्यवाही की है।

 बिलासपुर। एसडीएम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर लापरवाह प्रधान पाठक को निलंबित किया गया है। जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी ने यह कार्यवाही की है। 

कोटा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला रामपुर ( शिवतराई) में पदस्थ प्रधान पाठक बहादुर सिंह भानु अपने कर्तव्य निर्वहन में लगातार मनमानी करते आ रहे थे। उच्चाधिकारियों के आदेश/ निर्देशों की अवहेलना एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरते जाने के कारण व जारी स्पष्टीकरण का जवाब भी प्रस्तुत न किए जाने पर उनकी स्वेच्छाचारिता लगातार प्रदर्शित हो रही थी।

इसकी जांच कोटा एसडीएम नितिन तिवारी ने की। जांच प्रतिवेदन उन्होंने डीईओ अनिल तिवारी को प्रेषित कर दिया। इसके बाद जांच प्रतिवेदन के आधार पर डीईओ ने प्रधान पाठक बहादुर सिंह भानु को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल तेंदुआ ब्लॉक कोटा नियत किया गया है। देखिए आदेश

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#सिंह#x005f#आदेश#जिला#x000d#कार्य#अधिकारी#देखिए#कार#जारी

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram