पथरिया - प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता अधिवक्ता दिलीप कौशिक ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के आदेश को संविधान और लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा है कि हमारे पार्टी के राष्ट्रीय नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा साजिश पूर्ण ढंग से बदनीयती पूर्वक की जा रही कारवाई को पूरे देश की जनता देख रही है ।
मुंगेली - 05 अगस्त 2023// कलेक्टर राहुल देव, जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर और जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी ने आज जिला कलेक्टोरेट परिसर से पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत फसल बीमा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
मुंगेली - कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट में शुक्रवार को जिले के पंजीकृत गौशाला समिति के सदस्यों की बैठक ली और गौशाला में मवेशियों के सुरक्षित रख-रखाव, छाया हेतु शेड की व्यवस्था, चारा, पेयजल आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की।
पथरिया - मुख्य निर्वाचन अधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2023 हेतु विकासखंड पथरिया में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।
पथरिया 5 जनपद सदस्य ने गौण खनिज राशि दिलाने संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन मुंगेली -जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत सभी जनपद सदस्यों को 15 वित्त एवं गौण खनिज की राशि को बराबर-बराबर दिलाने जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत 05 जनपद सदस्यों को वर्ष 2023-24 की 15 वित्त एवं गौण खनिज की राशि बराबर बराबर नहीं दिया गया है।
बिलासपुर/कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2023 में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए विभिन्न कृषि आदान-सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
नियमानुसार संचालन नहीं करने वाले चार कृषि केन्द्रों पर की गई कार्यवाही 03 कृषि केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी, 01 कृषि केन्द्र पर 21 दिन के लिए उर्वरक के विक्रय पर लगाया प्रतिबंध मुंगेली -दिन शुक्रवार को अगस्त मुंगेली कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जिले में शासन के नियमानुसार कृषि केन्द्रों का संचालन नहीं करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
मुंगेली । कलेक्टर राहुल देव ने गुरूवार को जिला मुख्यालय में आदिवासी प्री मैट्रिक, अनुसूचित जाति प्री एवं पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का निरीक्षण किया।
मुंगेली - आगजनी की रिर्पोट पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही होने को लेकर प्रार्थी ने जिला मुख्यालय पहुच पुलिस अधिक्षक को 6 जून 2023 को आवेदन दिया है ।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह डिल्ली के एम्स में भर्ती, डा सिंह ने ट्विट कर जानकारी दी उन्होने लिखा की पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हूं,आज रूटीन चेकअप के लिए एम्स जाना हुआ जहां डाक्टरों के परामर्श से एहतियात के तौर पर भर्ती हुआ हूं।