छत्तीसगढ़

मुंगेली में किसान कांग्रेस द्वारा किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन,फूंका प्रधानमंत्री मोदी का पुतला

मुंगेली। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस मुंगेली के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया।

मुंगेली। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस मुंगेली के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा,कांग्रेस नेताओं दोपहर धरना प्रदर्शन कर केंद्र शासन के नीति के विरुद्ध प्रत्येक जिला मुख्यालयों में कृषि कार्य से संबंधित चीजों पर 12% से 28% तक जीएसटी टैक्स को हटाने एवं किसानों को दिए गए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि को वापस वसूली करने का केंद्र शासन के आदेश को निरस्त करने की मांग की।धरना प्रदर्शन के बाद  शाम 4 बजे प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।


ऊक्त विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से किसान कांग्रेस प्रभारी संतोष दुबे,प्रदेश महामन्त्री रामप्रकाश यादव, पूर्व विधायक चंद्रभान बारामते,दुखुआ राम निर्मलकर उपाध्याय रजक कल्याण, प्रभु मल्लाह सदस्य मछुआ कल्याण, रूपलाल कोसरे,संजीत बनर्जी,दिलीप बंजारा,कौशल क्षत्रीय,विनोद सिंह,शेखर, नरेंद्र कुमार साहू, रामकिशन भास्कर, भवानी माथुर, संजीव जांगरे, सुरेश शर्मा, स्वतंत्र मिश्रा शहर कांग्रेस अध्यक्ष,दिनेश घृतलहरे, राजेश सोनी,दादू मल्लाह, स्वर्णिम उपाध्याय,शिवम दीक्षित, देवेन्द्र यादव, दुर्गेश यादव,एवं मुंगेली जिले के किसान कांग्रेस के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संजय सिंह ठाकुर अध्यक्ष विधानसभा किसान कांग्रेस एवं राजशेखर यादव युवा पार्षद जिला महामंत्री किसान कांग्रेस ने किया।

ब्यूरो रिपोर्ट

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram