#शहीद

बीजापुर नक्सली हमले में हुए शहीद जवानों को पथरिया में दी गई श्रद्धांजलि, शोकसभा का आयोजन हुआ

पथरिया:- बीजापुर में नक्सली हमले आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए छत्तीसगढ़ के दो जवानों को पथरिया के आम जनमानस ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकसभा का आयोजन किया गया, ज्ञात हो कि यह घटना गुरुवार को हुई थी जिसको लेकर पथरिया के लोगो ने शहीद जवान भरत लाल साहू एवं सत्येर सिंह कांगे को नगर पंचायत पथरिया के जयस्तम्भ में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं मोमबत्ती जलाकर आत्मा की शांति के लिए कामना किया।