छत्तीसगढ़

युवती की फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया रेप,युवती से ऑनलाइन लाखों रुपए भी ले लिए आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। युवती से बरेली उत्तरप्रदेश के युवक ने फोटो वायरल करने कि धमकी देकर ब्लेकमेल कर पीडिता से 5,22,860 रूपये अनालाईन लेकर किया दुष्कर्म, आरोपी को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बिलासपुर। युवती से बरेली उत्तरप्रदेश के युवक ने फोटो वायरल करने कि धमकी देकर ब्लेकमेल कर पीडिता से 5,22,860 रूपये अनालाईन लेकर किया दुष्कर्म, आरोपी को तारबाहर पुलिस ने किया गिरफ्तार। घटना की रिपोर्ट के तत्काल बाद आरेापी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। पीडिता का आरोपी युवक के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ थी जान पहचान।27.07.2024 को पीडिता ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी अमित तिवारी बरेली उत्तरप्रदेश के विरूद्ध जुलाई वर्ष 2023 से अब तक कई बार बिलासपुर आकर बिलासपुर के नटराज होटल में लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने एवं मोबाईल में लिये हुये फोटो दिखाकर बदनाम करने ब्लेकमेल कर 5,22,860/ रूपये आनलाईन ट्राजेक्शन करने कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी का बिलासपुर आने व कोनी क्षेत्र के एक होटल में रूके होने व लोकेशन के आधार पर आरोपी अमित तिवारी उर्फ अंकुर पिता राजेन्द्र तिवारी उम्र 26 साल सा. वाई/55 वार्ड नंबर48 शिव मंदिर के पास शास्त्री नगर थाना प्रेमनगर बरेली उत्तरप्रदेश को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। 
सिटी कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार ने कहा- महिला विरूद्ध अपराधों में बिलासपुर पुलिस द्वारा जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए आरोपियों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्यवाही की जा रही है। 

ब्यूरो रिपोर्ट

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram