छत्तीसगढ़

विवेकानंद वार्ड में बना मकान गिरने के कगार पर,खतरे में लगभग पांच सौ लोगों जिंदगी

मुंगेली । नगर पालिका मुंगेली के वार्ड क्रमांक 10 विवेकानंद वार्ड के बालानी चौक से शंकर मंदिर मुख्य सड़क मार्ग में बंशीदास वैष्णव का मकान है।

मुंगेली । नगर पालिका मुंगेली के वार्ड क्रमांक 10 विवेकानंद वार्ड के बालानी चौक से शंकर मंदिर मुख्य सड़क मार्ग में  बंशीदास वैष्णव का मकान है। जिसका पिछला हिस्सा सारथी पारा मोहल्ले में आता है। गली में जर्जर मकान गिरने की कगार पर है तथा  लगभग 500 लोगों की जान  खतरे में है। जो अपनी जान जोखिम में डालकर आ जाना कर रहे है। जर्जर मकान की स्थिति मोहल्ले वासियों ने विगत दिनों नगर पालिका मुंगेली में आवेदन प्रस्तुत कर सूचना भी दिया था।

सूचना मिलते ही अधिकारियों द्वारा जाॅच पडताल कर वार्डवासियों की सहमति से पंचनामा भी तैयार किया गया और जर्जर मकान को तोड़ने की बात कही थी। जिसके बाद अभी तक  जर्जर मकान की ओर किसी ने ना ही ध्यान दिया ना ही सुध ली। आपको बता दे कि जर्जर मकान बारिश होने पर भरभरा-भरभरा कर गिर रहे है। जो कि कभी बड़े खतरे का संकेत दे  रहे है।  इस  भवन को देखकर बाहर से ही डर लगता है, मगर मजबूरी में लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram