छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवश कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

मुंगेली - 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मुंगेली - 09 अगस्त  को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में दोपहर 12 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री  गुरू रूद्रकुमार शामिल होंगे।       कलेक्टर

राहुल देव ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं।
           आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधी उपस्थित रहेगे। कार्यक्रम में वन अधिकार पत्र, सामुदायिक वन अधिकार पत्र एवं वन संसाधन अधिकार पत्र तथा व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र धारियों को ऋण पुस्तिका का वितरण किया जाएगा।  कृषि एवं बागवानी विभाग द्वारा स्वीकृत कृषि आदान, बीज, उपकरण का वितरण करने के साथ मनरेगा के तहत् भूमि समतलीकरण, तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण आदि का कार्य किया जाना है, उसके लिए स्वीकृति आदेश जारी किया जाएगा।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram