छत्तीसगढ़

विलासपुर के ने कलेक्टर संजीव कुमार झा ने किया पदभार ग्रहण,सीएम का कार्यक्रम निपटने के बाद दोनों कलेक्टर एक साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे

बिलासपुर,। जिले के नए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान कलेक्टर सौरभ कुमार से शाम जिला कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया।


बिलासपुर,।जिले के नए कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान कलेक्टर सौरभ कुमार से शाम जिला कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। आज मुख्यमंत्री के युवाओं से भेट मुलाकात का कार्यक्रम निपटने के बाद दोनों कलेक्टर एक साथ कलेक्टोरेट पहुंचे और चार्ज का आदान प्रदान किया। उन्होंने गुलदस्ता भेंटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि बीते दिनों हुए प्रशासनिक फेरबदल में बिलासपुर कलेक्टर  सौरभ कुमार का तबादला कोरबा एवं कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा का तबादला बिलासपुर हुआ है। झा 2011बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट

#छत्तीसगढ़#मुख्यमंत्री#बिलासपुर#कलेक्टर#पहुंचे#मुलाकात#x005f#जिला#कुमार#x000d#कार्य#कार्यक्रम

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram