विधानसभा चुनाव से पहले कलेक्टर ने की निगरानी बदमाश पर रासुका और जिला बदर की कार्रवाई,एसपी बोले गुंडे बदमाशों पर जारी रहेगी आगे भी कार्रवाई
बिलासपुर। आचार संहिता के बाद प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है। चुनाव से पहले कलेक्टर ने निगरानी बदमाशों की सूची तैयार कर जिला बदर की कार्रवाई की है।
बिलासपुर। आचार संहिता के बाद प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है। चुनाव से पहले कलेक्टर ने निगरानी बदमाशों की सूची तैयार कर जिला बदर की कार्रवाई की है। निगरानी बदमाश जरहाभाठा निवासी रितेश निखारे उर्फ मेडी, खमतराई निवासी संतोष साहू उर्फ डैनी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। बिलासपुर एसपी के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने यह कार्रवाई की है।वही दयालबंद के निगरानी बदमाश ऋषभ पानीकर को जिला बदर की कार्रवाई की गई है। बता दे ये सभी बीते कई सालों से आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। विभिन्न थानों में इन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट
त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
