छत्तीसगढ़

विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए मतदान अधिकारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण किया गया

मुंगेली -विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए मतदान अधिकारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण शासकीय उ मा विद्यालय करही तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुंगेली में आज प्रातः 10:30 से संध्या 5 :00 बजे तक सम्पन्न हुआ,जिसमें मतदान दल के पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारी 1,2,3 तथा सेक्टर आफिसर्स को BU, CU, VVPAT एवं सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया का मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

मुंगेली -विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए मतदान अधिकारियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण शासकीय उ मा विद्यालय करही तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुंगेली में आज प्रातः 10:30 से संध्या 5 :00 बजे तक सम्पन्न हुआ,जिसमें मतदान दल के पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारी 1,2,3 तथा सेक्टर आफिसर्स को BU, CU, VVPAT एवं सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया का मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। स्वयं कलेक्टर श्री राहुल देव द्वारा मतदान दल के अधिकारियों से मतदान से संबंधित सभी बारीकियों पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर राहुल देव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुंगेली प्रभाकर पांडेय , संयुक्त कलेक्टर मेनका प्रधान, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पी एस बेदी, मास्टर ट्रेनर मोहन उपाध्याय,शैलेन्द्र राठोर ,नायब तहसीलदार भूमिका तिवारी ,प्राचार्य जय मंगल सिंह ध्रुव ,पटवारी एवंआर आई उपस्थित रहे।यह प्रथम चरण का प्रशिक्षण 9,10,11,12 अक्टूबर तक दोनों स्थल पर चलेगा।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram