छत्तीसगढ़
वार्ड क्रमांक 15 मे हुआ बोर खनन
पथरिया - नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 15 में पानी की समस्या थी जिस पर विधायक प्रतिनिधि रघु वैष्णव द्वारा क्षेत्रीय बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक को अवगत किया।
पथरिया - नगर पंचायत पथरिया के वार्ड क्रमांक 15 में पानी की समस्या थी जिस पर विधायक प्रतिनिधि रघु वैष्णव द्वारा क्षेत्रीय बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक को अवगत किया। जहाँ वार्ड मे पानी की समस्या देखते हुए नागरिकों के लिए विधायक कौशिक के द्वारा पीएचई विभाग से चर्चा कर तत्काल समस्या का निराकरण करते हुए वार्ड 15 मे नविन बोर खनन करवाया गया। इस बोर खनन होने से नगरवासियो ने विधायक धरम लाल कौशिक को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही वार्ड मे हुए बोर खनन का पूजन रघु वैष्णव के द्वारा किया गया।

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
