छत्तीसगढ़

उल्टे पैदल चल कर श्रीराम लला के दर्शन करने डोंगरगढ़ से अयोध्या की पद यात्रा, दे रहे राष्ट्रीय चेतना का संदेश

बिलासपुर। श्रीराम लला के दर्शन करने डोंगरगढ़ के रहने वाले मेहुल लखानी डोंगरगढ़ से अयोध्या के लिए निकलें है।

बिलासपुर। श्रीराम लला के दर्शन करने डोंगरगढ़ के रहने वाले मेहुल लखानी डोंगरगढ़ से अयोध्या के लिए निकलें है। 12 दिन की यात्रा करने के बाद आज वे बिलासपुर पहुंचे। मेहुल के अनुसार यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय चेतना का संदेश देना और प्रभु श्रीराम के प्रति अगाध आस्था प्रकट करना है। बिलासपुर के सीपत चौक पहुंचे मेहुल लखानी एक अनूठी यात्रा पर निकलें है। उनकी यात्रा पैदल चलते हुए डोंगरगढ़ से प्रभु श्रीराम के धाम अयोध्या तक पहुंचना है। मेहुल ने बताया कि  रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है। मेहुल का कहना है कि वे उल्टे चल कर समाज में चेतना का प्रयास कर रहें है और राष्ट्रीय चेतना जगाने के लिए ये पद यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे श्रीराम के प्रति आस्था रखने वाले सामान्य परिवार के लोग भी श्रीराम मंदिर का दर्शन कर पुण्य लाभ कमा पाएंगे। मेहुल ने बताया कि वे स्वयं पैदल चलने के साथ अपनी मां को चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा ई-रिक्शा के जरिए करवा रहें है। मेहुल की यह अनूठी यात्रा बिलासपुर में लोगांे के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। 

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram