ट्रक मे लाखो रूपये के अवैध कबाड़ की परिवहन करते पुलिस ने पकड़ा
मुंगेली - पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा मुंगेली जिला में अवैध कारोबार करने वालो के विरुद्ध पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिनांक 05.
मुंगेली - पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा मुंगेली जिला में अवैध कारोबार करने वालो के विरुद्ध पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिनांक 05.11.2024 को लिए गये काईम मिटींग में दिये गये थे कि आज दिनांक 08.11.2024 को मुखबीर द्वारा सरगावं पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बिलासपुर की तरफ से वाहन ढक कंमाक CG 06 M 0866 एव CG 04 JD 4160 में अवैध कबाड़ भरकर रायपुर की ओर जाने वाले है कि प्राप्त सूचना से अवगत होकर पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से.) और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डी. के. सिंह (रा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में साइबर टीम मुंगेली एवं थाना सरगांव के स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर ग्राम सल्फा के नेशनल हाईवे कंमाक 130 पर पूजा ढाबा के सामने बिलासपुर से आ रही उल्लेखित वाहनो को रोककर गवाहो के समक्ष चेक किया गया वाहन कंमाक CG 06 M 0866 में कबाड़ टीना भरा हुआ पाया गया वाहन बालक राजकुमार नेटी पिता इन्द्रपाल उम्र 20 साल निवासी ग्राम पसान जिला कोरबा छ०म० ने उक्त कबाड़ का स्वामी बिलासपुर निवासी फिरोज, मेमन का होना बताया जिसने कबाड़ सामान के दस्तावेज एवं E WAY BILL नही होना बताया एवं वाहन कंमाक CG 04 JD 4160 में कबाड़ टीना, लोहा छड़ भरा हुआ पाया गया जिसके चालक वारीस खान पिता सरदार खान उम्र 42 साल निवासी रतनपुर जिला बिलासपुर छ०ग० द्वारा उक्त कबाड़ का स्वामी बिलासपुर निवासी इमरान खान का होना बताया जिसने कबाड़ सामान के दस्तावेज एवं E WAY BILL नही होना बताया की उपरोक्त वाहन में भरे हुये कबाड़ सामान अपराध से संबधिंत संपत्ति होने के संदेह पर विधिवत कराड़ से भरे दोनो वाहनो को धारा 106 बीएनएसएस मे जप्त की जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
जप्तशुदा संपत्ति
1. वाहन टक कंमाक CG 06 M 0866 में भरा हुआ कवाड़ युक्त टीना वाहन सहित कुल वजनी 16430 किलो ग्राम कीमती लगभग 11,00,000 रूपंथे
2. वाहन टक कंमाक CG 04 JD 4160 में भरा हुआ कबाड़ युक्त टीना, पाईप, छड़ वाहन सहित कुल वजनी 26350 किलो ग्राम कीमती लगभग 12,72,000 रूपये ।
संपूर्ण कार्यवाही में जिला साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी सरगांव उप निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा, सउनि अजय चौरसिया, प्र०आर० 82 लोकेश राजपूत, प्र०आर० यशवंत डहरिया, प्र०आर० 90 अशोक कौशिक प्र०आर० 324 राजकुमार, जांगड़े, आर० 123 रामू निषाद, आर0 429 सूरज धुरी, आर० 102 विजय, बंजारे का विशेष योगदान रहा

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
