तखतपुर भारतीय जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन कल विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी एवं हर्षिता पांडे होंगे शामिल
तखतपुर। स्थानीय विधायक के 55 माह को कुशासन एवं भ्रष्टचार के विरुद्ध भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है।
तखतपुर। स्थानीय विधायक के 55 माह को कुशासन एवं भ्रष्टचार के विरुद्ध भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। इस सिलसिले में कल बुधवार को दोपहर १:०० बजे धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।
विधानसभा मीडिया प्रभारी ओमकर सोनी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में विशेष रूप से पूर्व मंत्री मस्तूरि विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी ,राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोतीलाल साहू ,गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष बिसेसर पटेल ,ज़िला उपाध्यक्ष जीवन पाण्डेय,ज़िला पंचायत सदस्य घनश्याम कौशिक एवं ज़िला मंत्री श्रीमती दीपमाला कुर्रे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। ये धरना प्रदर्शन तहसील चौक में दोपहर 1 बजे से होगा।
बताया गया है कि स्थानीय विधायक के खिलाफ ये विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन रखा गया है, उसके प्रमुख मुद्दों में 55 महीने के कुशासन, अघोषित विद्युत कटौति-मनमाना बिल, राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, तखतपुर के जनप्रतिनिधियो, सरपंचो जनपद सदस्यों के अधिकार हनन, ठेकेदारों की मनमानी, तखतपुर नगर पालिका में भ्रष्टाचार , भाजपा पार्षदो के वार्ड में
विकास कार्य में भेदभाव, रेत, मुरुम-ज़मीन माफिया राज, भू-अर्जन प्रभावित कृषकों को मुआवजा ना दिए जाने, अमेरी रेलवे ब्रिज निर्माण ना होने, नगर निगम क्षेत्र में बिजली, सफ़ाई, पेयजल, आवास सहित अवरुद्ध विकास कार्यों, मनियारी पुल में भ्रष्टाचार, अपूर्ण निर्माण कार्य, जर्जर रोड एवं चहेते ठेकेदारों को करोड़ों का निर्माण कार्य, बंगले में जनता दरबार प्रमुख है।
ब्यूरो रिपोर्ट
त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
