छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र में शान से लहराया तिरंगा

पथरिया -नगर के साथ विकास खंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवशर पर तिरंगा शान से लहराया। नगर के सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों और स्कूलों पर ध्वजारोहण किया गया।

पथरिया -नगर के साथ  विकास खंड  क्षेत्र में  स्वतंत्रता दिवस के अवशर  पर तिरंगा शान से लहराया। नगर के  सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों और स्कूलों पर ध्वजारोहण किया गया। एसडीएम बी आर ठाकुर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में  एंव तहसील कार्यालय में तहसीलदार छाया अग्रवाल ने तिरंगा झंडा फहराया।
एसडीएम समेत  अन्य लोगों ने  एसडीएम कार्यालय में  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही देश को आजाद कराने में प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया। साथ ही एसडीएम ने कहा कि देश को आजादी आसानी से नहीं मिली। इसके लिए हजारों वीर सपूूतों को बलिदान देना पड़ा है। हर नागरिक को देश हित में कार्य करना है। भारत का लोकतंत्र मजबूत हो रहा है।

इसी तरह जल संसाधन कार्यालय में एसडीओ  डाहीरे , शिक्षा  विभाग कार्यालय  में बीईओ पी एस बेदी , जनपद कार्यालय  में सीईओ जे आर भगत , आरक्षी केंद्र पथरिया थाना प्रभारी जितेंद्र कुम्भकार , कृषि कार्यालय में एसडीओ एल के कोशले , महिला बाल विकास विभाग में  परियोजना अधिकरी रेखा दुआ , नगर पंचायत कार्यालय सीएमओ अमरेश सिह , महाविद्यालय  प्राचार्य जी एस सुर्वे , ने शान से ध्वजारोहण किया ।

#छत्तीसगढ़#x005f#x000d#अमर#प्रभारी#वाल#कार्य#क्षेत्र#नगर#अधिकारी#विभाग#महिला

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram