छत्तीसगढ़

सुबह सात बजे शुरु हुए मतदान में शहर के पोलिंग बूथों में वोट डालने उत्साह के साथ पहुंच रहे लोग, लोगों में खासा उत्साह

बिलासपुर,। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा हैं। मौसम को देखते हुए लोग जल्दी ही अपने घरों से निकल कर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं।

बिलासपुर,। सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान में लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा हैं। मौसम को देखते हुए लोग जल्दी ही अपने घरों से निकल कर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। शहर के मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सहयोग के लिए मतदाता सहायक (वोटर असिस्टेंट) उपलब्ध हैं। वोटर असिस्टेंट द्वारा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम ढूंढने और मतदान केंद्र के संबंध में जानकारी प्रदान कर रहे है। इसके अलावा मतदाता मित्र के रूप में एनएसएस व स्काउट गाइड के कैडेट्स भी मतदान केंद्रों में दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों तथा शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने एवं व्हील चेयर, पेयजल, शरबत ,प्राथमिक स्वास्थ्य उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे है। मतदाताओं ने कहा कि इनके सहयोग से ही हम मतदान केन्द्र तक वोट डालने पहुंचे है। वोटर इस सुविधा के लिए प्रशासन की सराहना भी कर रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट 

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#पहुंचे#x005f#नाम#x000d#सूची#मतदाता#योग#प्रशासन#सहायक#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram