छत्तीसगढ़

सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के यहा ED का छापा

केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा छत्तीसगढ़ में लगातार रेड की खबरें आ रही है। इसी के तहत आज ईडी की टीम रायपुर और भिलाई में कार्रवाई कर रही है।

रायपुर। केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा छत्तीसगढ़ में लगातार रेड की खबरें आ रही है। इसी के तहत आज ईडी की टीम रायपुर और भिलाई में कार्रवाई कर रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस बार ईडी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और स्टाफ को निशाना बनाया है।

बताया जा रहा है कि ईडी सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के निवास पर जांच कर रही है। ईडी ने सीएम के ओएसडी मनीष बंछोर, आशीष वर्मा और उनके एक करीबी कारोबारी विजय भाटिया के घर भी पहुंची है।

मुख्यमंत्री ने मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना 

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार वर्मा के घर छापे की खबर के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट कर लिखा।

 

#छत्तीसगढ़#मुख्यमंत्री#मुख्यमंत्री भूपेश#भूपेश बघेल#बघेल#x005f x000d#x005f#रायपुर#x000d#भूपेश#भिलाई#राजनीतिक सलाहकार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram