छत्तीसगढ़

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी को जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम बरेला में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, कलेक्टर ने दी अधिकारियों को जिम्मेदार??

मुंगेली । आयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी को होगा। इस अवसर पर राज्य शासन के मंशा अनुरूप जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मुंगेली । आयोध्या में  रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी को होगा। इस अवसर पर राज्य शासन के मंशा अनुरूप जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर  राहुल देव ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होने कहा है कि 22 जनवरी को विकासखण्ड मुंगेली के मानस मंच बरेला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु जिला पंचायत सीईओ  प्रभाकर पाण्डेय को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ कार्यक्रम स्थल पर मंच व पंडाल निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा, साउण्ड सिस्टम, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
          कलेक्टर ने कहा है कि 22 जनवरी को उपरोक्त आयोजन में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विकासखण्ड स्तर से कम से कम ऐसे एक प्रतिष्ठित मंदिर में दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं लाईटिंग व्यवस्था किया जाए। उक्त मंदिर प्रांगण में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्र के 05 मानस मंडलियों के मानस गायन का आयोजन उक्त दिवस में आयोजित किया जाए।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram