छत्तीसगढ़

शार्ट सर्किट से अपार्टमेंट के कमरे में लगी आग,लाखो का समान जलकर ख़ाक

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ईदगाह चौक स्थित वैश्णवी अपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गई।

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ईदगाह चौक स्थित वैश्णवी अपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गई। आगजनी की घटना में करीबन डेढ़ लाख का सामान जलकर  ख़ाक हो गया।

सिविल लाईन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेलगाना क्षेत्र के खोसारा निवासी राकेश तिवारी के पुत्र  सात्विक तिवारी यहां वैश्णवी अपार्टमेंट्स में s3 में मोहन सोनी के मकान में किराए में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करता है। कल शाम 4:00 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से कमरे में आग लग गई। जिससे घर में रखे कीमती सामान, फ्रिज टीवी एवं अन्य सामान, कापी पुस्तक पुरी तरह जलकर राख हो गए। इस आगजनी में लगभग डेढ़ लाख के समान का नुकसान होना बताया गया,पुलिस ने इस आगजनी की घटना पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#x005f#x000d#पुलिस#क्षेत्र#कार#आग#जलकर ख़ाक#सर्किट#कमरे#जलकर

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram