छत्तीसगढ़

शपथ ग्रहण समारोह:कल सुबह 10:30 बजे महापौर और पार्षद लेंगे शपथ,सीएम विष्णु देव साय होंगे शामिल, मुंगेली नाका ग्राउंड में तैयारी पूर??

बिलासपुर। नगर पालिक निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभी 70 पार्षद कल 28 फरवरी की सुबह 11 बजे पद की शपथ लेंगे।

बिलासपुर।  नगर पालिक निगम के नवनिर्वाचित महापौर और सभी 70 पार्षद कल 28 फरवरी की सुबह 11 बजे पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह मुंगेली नाका मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे,इसके अलावा केंद्रीय आवासन और शहरी राज्य मंत्री  तोखन साहू,उप मुख्यमंत्री अरूण साव,विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक,धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला समेत अन्य जनप्रतिधि एवं नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर मुंगेली नाका मैदान तैयारी पूरी कर ली गई है।

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत बिलासपुर नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए एल.पद्मजा पूजा अशोक विधानी निर्वाचित हुई है। नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती एल पद्मजा पूजा अशोक विधानी समेत सभी 70 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद गण कल शपथ लेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram