छत्तीसगढ़

शहर के हैप्पी स्ट्रीट के पास कुछ लड़को का आपस में लड़ते और शहर का माहौल ख़राब करते विडियो हुआ वायरल, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। बीते दिनों हैप्पी स्ट्रीट के पास कुछ लड़के आपस में विवाद कर हंगामा कर रहे थे जिसका विडिया सोशल मीडिया में तेजी से वायरल रहा था।

बिलासपुर। बीते दिनों हैप्पी स्ट्रीट के पास कुछ लड़के आपस में विवाद कर हंगामा कर रहे थे जिसका विडिया सोशल मीडिया में तेजी से वायरल रहा था। उक्त वायरल विडियो थाना सिटी कोतवाली को मिलने पर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई। शांति भंग करने और शहर का माहौल खराब करने के मामले में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा द्वारा तत्काल आरोपियो को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा विडियो फुटेज का अवलोकन कर आरोपी दीपक पटेल पिता जानकी पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी आदर्श नगर सिरगिट्टी, तथा विकास देवांगन पिता राम लाल देवंागन उम्र 19 वर्ष निवासी अपोलो हास्पिटल रामनगर थाना सरकण्डा की पहचान की गई तथा वायरल विडियो के अन्य आरोपियो की पतासाजी की जा रही है। आरोपी दीपक पटेल एवं विकास देवंागन के विरूद्ध अपराध क्रमांक 221/2024 धारा 160  भादवि की कार्यवाही की गई तथा दोनो आरोपियो के खिलाफ 62/194/2024  धारा 151,107,116(3) के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram