छत्तीसगढ़

सरकंडा थाना क्षेत्र चेक पोस्ट पर चेकिंग में पकड़ाया 8लाख रूपए, आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यवाही जारी

बिलासपुर।

बिलासपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल,नगर पुलिस अधीक्षक(सिटी कोतवाली) पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा क्षेत्र के सीपत रोड मे आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया था।थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सीपत रोड बहतराई चौक में चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 08 लाख रुपये नगद मिला। रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर 08 लाख रुपये को जप्त किया गया है। पुलिस विभाग के अधिकारियो ने बताया कि थाना सरकंडा क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#सिंह#x005f#कुमार#x000d#पुलिस#प्रभारी#वाल#कार्य#क्षेत्र#योग

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram