छत्तीसगढ़

सरकंडा पुलिस ने बाईक चोर को गिरफ्तार किया है, आरोपी से 10 नग बाईक जप्त

बिलासपुर। बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने चोरी के मामले कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर को पकड़ने में सफलता पाई है।

बिलासपुर। बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने चोरी के मामले कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर को पकड़ने में सफलता पाई है।आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त किया गाया है।बिलासपुर शहर में मोटर साइकल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सभी थाना प्रभारियों की मीटिंग ली थी।

जिस पर सरकंडा थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने थाने की स्पेशल टीम को आदेशित किया की मोटर साइकल चोरों पर कार्रवाई की जाए।इस दौरान सरकंडा थाना की विशेष टीम के आरक्षक मनोज बघेल को मुखबिर से सूचना मिली की चिंगराजपारा में रहने वाला राहुल देवदास नामक व्यक्ति बलौदाबाजार भांठापारा रेलवे स्टेशन के पास मोटर साइकल क्रमांक C G 10 P 0712 को बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है।जिस पर आरक्षक मनोज ने थाना प्रभारी को मामले की सूचना दी।

जिस पर थाने में अपराध देखने पर गाड़ी नंबर से पता चला की उक्त मोटर साइकल चोरी की है, और थाना सरकंडा में ही अपराध दर्ज है जिस पर थाना प्रभारी सरकंडा ने तत्काल आरक्षक मनोज बघेल व टीम को बलौदा बाजार भांठापारा रवाना किया मौके पर आरोपी को गिरफ़्तार कर थाना लाया गया पूछताछ पर आरोपी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मोटर साइकल चोरी करने का अपराध कबूल किया जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो स्कूटी व 8मोटर साइकल जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram