छत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटना,,, तेज रफ्तार एक्सयुवी कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक मे सवार तीन युवकों की मौत

पथरिया - सरगांव थाना अंतर्गत दिन शुक्रवार को सड़क दुर्घटना मे तीन लोगो की मौत हो गई।

पथरिया - सरगांव थाना अंतर्गत दिन शुक्रवार को सड़क दुर्घटना मे तीन लोगो की मौत हो गई।
घटना बिलासपुर रायपुर मुख्य मार्ग  बैतलपुर के पास का है जहाँ तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मार दी, ठोकर इतनी तेज थी की मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई. वहीं 2 लोगों ने सरगांव हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया.

मिली जानकारी के अनुसार सरगांव थाना अंतर्गत रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में बैतलपुर के अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के पास   रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ़्तार महिन्द्रा कार  क्रमांक सीजी 04 एच एल 5023 के चालक ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक  मे सवार युवकों को ठोकर मार दी, जिसमे 3 लोगों मौत हो गई. मृतक की पहचान साध राम रात्रे, पिता मूल चंद उम्र 62 साल ग्राम नारायणपुर, चरन रात्रे पिता साध राम उम्र 32 नारायणपुर, सरस पिता  भागवत रात्रें उम्र 35 साल घुरू अमेंरी बिलासपुर के रहने वाले थे. सरगांव थाना प्रभारी  एस के शर्मा ने बताया की  सड़क दुर्घटना मे बाइक मे सवार तीनो युवकों की मौत हो गई है।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram