छत्तीसगढ़

सामान्य प्रेक्षक श्री महाजन ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मुंगेली । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अभय ए. महाजन (आई.

मुंगेली । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अभय ए. महाजन (आई.ए.एस) ने लोकसभा निर्वाचन हेतु लोरमी विधानसभा के सारधा, बंधवा एवं गोड़खाम्ही तथा मुंगेली विधानसभा के गीधा, बरेला एवं जरहागांव मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सारधा, शासकीय प्राथमिक शाला बंधवा तथा शासकीय प्राथमिक शाला गोड़खाम्ही और शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गीधा, शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बरेला और शासकीय प्राथमिक शाला जरहागांव के मतदान केंद्र में छाया, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वेबकास्टिंग आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। प्रेक्षक श्री महाजन ने मतदान केंद्रों में निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोरमी एआरओ  गिरधारी लाल यादव, जिला आबकारी अधिकारी  प्रकाश पाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

#छत्तीसगढ़#श्री#निर्वाचन#x005f#जिला#निरीक्षण#x000d#योग#पूर्व#अधिकारी#मुंगेली#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram