सकरी चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान 06 लाख बरामद
बिलासपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान सकरी डेंटल कॉलेज के पास एसएस टी चेक पोस्ट बनाया गया है।
बिलासपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान सकरी डेंटल कॉलेज के पास एसएस टी चेक पोस्ट बनाया गया है।जहाँ वाहनों की चेकिंग के दौरान एसएसटी दल प्रभारी एवं एसएसटी टीम के द्वारा बिलासपुर की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल को रोककर चेक करने पर पीछे बैठे युवक के बैग को चेक करने पर उसके पास 500 रुपये के कुल 1200 नोट जुमला नकदी रकम 06लाख रुपये मिला जिसके सम्बन्ध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर युवक द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नही मिला उक्त नकदी रकम 06 लाख रुपये का पंचनामा तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक राजेश मिश्रा, दल प्रभारी दयाशंकर राठौर प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप,आरक्षक राजकुमार श्याम,रमेश राठौर का सराहनीय योगदान रहा।
ब्यूरो रिपोर्ट
त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
