छत्तीसगढ़

सभापति मीनू सुमंत यादव श्रीमद् भागवत कथा महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में हुई शामिल

बिलासपुर।


बिलासपुर।- बिलासपुर जिला पंचायत सभापति महिला एवं बाल विकास श्रीमती मीनू सुमन्त यादव तखतपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत लमेर में मनीराम यादव, दीपक यादव के निवास में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल हुए। सभापति ने भागवत कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। साथ ही कथा व्यास पण्डित वीरेन्द्र मिश्रा के श्रीमुख से उच्चारित कथामृत का रसपान करते हुए अपने जीवन का पुण्य लाभ अर्जन करने के लिए प्रेरित की। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा स्थल में बैठकर भागवत कथा भी सुनी। भागवत कथा में सभापति श्रीमती यादव के साथ पूर्व पार्षद नगर निगम बिलासपुर शैलेन्द्र यादव, परसदा से जागेश्वर यादव, प्रहलाद यादव, दीपक रजक, सुरेश यादव, गोविन्द यादव, हेमंत यादव, आशीष कैवर्त सहित श्रोतागण उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट

#छत्तीसगढ़#श्री#बिलासपुर#पूजा अर्चना#ग्राम#x005f#जिला#x000d#पूजा#कार्य#यादव#नगर

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram