छत्तीसगढ़

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सदस्य के लिए भाजपा से उम्मीदवार राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सदस्य के लिए भाजपा से उम्मीदवार राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। विधानसभा में उनको प्रमाण पत्र दिया गया, छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा था इसके पहले इस सीट के लिए चुनाव को लेकर पिछले दिनों नामांकन हुआ इसमें एकमात्र नामांकन भाजपा की तरफ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया था, निर्वाचित होने के बाद विधानसभा में उन्हे प्रमाण पत्र सौंपा गया।विधानसभा में प्रमाण पत्र लेने के दौरान राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव,स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,विधायक अजय चंद्राकर, सांसद गोमती साय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहीत बीजेपी के नेता मौजूद रहे।


ब्यूरो रिपोर्ट

#छत्तीसगढ़#मुख्यमंत्री#सिंह#x005f#रायपुर#नाम#x000d#भाजपा#वाल#कार्य#राज्य#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram