छत्तीसगढ़

राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान को कार्यक्रम समन्वयक की मिली ज़िम्मेदारी

बिलासपुर।

बिलासपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरगुजा,सूरजपुर एवं बलरामपुर जिले में सफल कार्यक्रम के लिए पीसीसी पदाधिकारीयो को कार्यक्रम समन्वयक नियुक्ति किया है।जारी नियुक्ती के अनुसार शहर से पीसीसी सचिव और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान को इसके लिए कार्यक्रम समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।पीसीसी चीफ दीपक बैज द्वार किए गए इस नियुक्ति को लेकर प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिल सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जो जवाबदारी मिली है उसे बेहतर ढंग से निभाएंगे। अनिल सिंह चौहान ने कहा राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में खासा उत्साह है। आपको बतादें कि दो दिन के अवकाश के बाद न्याय यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़ से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल से रवाना होगी।12 फरवरी को कोरबा जिले के सीतामढ़ी चौक में पदयात्रा की शुरुआत होगी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए जिले के नेताओ को कार्यक्रम समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी दी है।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram