छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने की सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात,दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बिलासपुर।

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर आज राजधानी में सीएम हाउस पहुंचे बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगतिशील है। उनकी दूरदर्शी नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश को सशक्त बना रही हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और जनता को नई संभावनाओं के द्वार खुलते नजर आ रहे हैं। आज इस मौके पर विधायक अमर अग्रवाल ने विष्णु देव साय को पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रभु श्रीराम जी से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

ब्यूरो रिपोर्ट 

#छत्तीसगढ़#मुख्यमंत्री#श्री#बिलासपुर#पहुंचे#x005f#x000d#वाल#क्षेत्र#नगर#पूर्व#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram