पीएमश्री आत्मानंद स्कुल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चलाया गया साइबर क्राइम जागरूकता अभियान
पथरिया - 17. 2024 को पीएमश्री. स्वामी आत्मानंद शास. इंग्लिश माध्यम स्कूल पथरिया, जिला मुंगेली में साइबर क्राइम जागरूकता सेमिनार का आयोजन, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में किया गया।
पथरिया - 17.10.2024 को पीएमश्री. स्वामी आत्मानंद शास. इंग्लिश माध्यम स्कूल पथरिया, जिला मुंगेली में साइबर क्राइम जागरूकता सेमिनार का आयोजन, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में किया गया। जिसमें साइबर क्राइम जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया था। रंगोली प्रतियोगिता में उन्नति साहू, चित्रकला में प्राची राजपूत, भाषण में पूर्णिमा साहू और निबंध लेखन में दंतेश्वरी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिन्हें मुख्य अतिथि थाना प्रभारी, रघुवीर चंद्रा के करकमलों से सम्मानित किया गया। साइबर क्राइम जागरूकता सेमिनार के मुख्य वक्ता चंद्रा ने स्वयंसेवकों को अपने उद्बोधन में बताया कि साइबर सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है और हम सभी को इसमें अपनी भूमिका निभानी है। जब हम सभी ऑनलाइन सुरक्षित रहने के लिए सरल कदम उठाते हैं - घर पर, कार्यस्थल पर और अपने समुदायों में - तो यह इंटरनेट का उपयोग करना सभी के लिए अधिक सुरक्षित अनुभव बनाता है। हमें किसी भी प्रकार के फ्रॉड कॉल को रिसीव नहीं करना चाहिए तथा इस प्रकार के साइबर मामलों के प्रति सदैव सजग रहना है। थाना प्रभारी पथरिया रघुवीर चंद्रा के साथ सहायक उपनिरीक्षक बी. एस. ठाकुर, नरेश कुमार साहू एवं आरक्षक सूरज मांडवी उपस्थित रहे। विद्यालय प्राचार्य ने बच्चों को साइबर अपराध से सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता रमाकांत द्विवेदी, कु.पूजा शर्मा. कु.नेहा सिंह एवं अन्य सदस्यों ने विशेष योगदान दिया। अंत में एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी प्रांशु बंजारे ने साइबर अपराध से निपटने हेतु इस जागरूकता अभियान को घर–घर तक फैलाने का संदेश देते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
