छत्तीसगढ़

फ्रिज का कंप्रेशर् फटने से मकान में लगी आग…करोड़ों नुकसान

बलौदा बाजार। शहर के गौरव पथ स्थित एक मकान में तड़के सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आगजनी की वजह से घर में रखा करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया है।

बलौदा बाजार।शहर के गौरव पथ स्थित एक मकान में तड़के सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आगजनी की वजह से घर में रखा करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया है।

फायर स्टेशन शहर से दूर होने की वजह से दमकल की गाड़ी भी देर से पहुंची जब तक घर का सामान जलकर खाक हो चुका था।  जानकारी के मुताबिक शहर के बाजपेई नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर रोहित बाजपेई के निवास पर सुबह फ्रिज का  कंप्रेशर् फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद घर में मौजूद 10 सदस्य जिनमें चार बच्चे भी थे।

सभी ने घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई है। घर पर सो रहे सदस्यों को आग लगने का एहसास हुआ तो उठकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ज्यादा फैलने की वजह से नहीं बुझा पाए। मकान के ग्राउंड फ्लोर में स्थित किचन से आग फैली व फर्स्ट फ्लोर तक जा फैली।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram