छत्तीसगढ़

पंचायत चुनाव: जिला पंचायत सदस्य के लिए पहले दिन दो नामांकन दाखिल,तीन फ़रवरी तक स्वीकार किए जाएंगे नामांकन पत्र

बिलासपुर।

बिलासपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  अवनीश शरण द्वारा अधिसूचना जारी करने के साथ ही नगरीय निकायों की भांति जिला पंचायत सदस्यों के लिए भी आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पहले दिन जिला पंचायत सदस्य के 2 नामांकन दाखिल हुए। निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 बिल्हा से संदीप कुमार यादव एवं क्षेत्र क्रमांक 8 तखतपुर से भारती माली ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी है।

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वार्ड पार्षद और मेयर के लिए भी नामांकन दाखिल किए जा रहे है जिसे लेकर आज जिला कार्यालय परिसर में काफ़ी भीड़ उमड़ी रही। नगर निगम के लिए नामांकन दाखिल करने कल आखिरी तारीख तय है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#कलेक्टर#x005f#जिला#नाम#कुमार#x000d#कार्य#क्षेत्र#अधिकारी#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram