छत्तीसगढ़

नगर मे देवउठनी एकादशी पर घर घर मे की गई तुलसी विवाह,विधि विधान से हुई पूजा अर्चना

पथरिया - नगर सहित ग्रामीण अंचल में मंगलवार को देवउठनी एकादशी का पर्व विधि विधान के साथ भगवान शालीग्राम और तुलसी का विवाह कराते हुए मनाया गया।

पथरिया - नगर सहित ग्रामीण अंचल में मंगलवार को देवउठनी एकादशी का पर्व विधि विधान के साथ भगवान शालीग्राम और तुलसी का विवाह कराते हुए मनाया गया। हर घर में गन्ने का मंडप सजाकर तुलसी का विवाह शालीग्राम से कराया गया। मान्यता है कि तुलसी विवाह से ही देवी देवता जागते हैं और बेटी स्वरूपा मान कर तुलसी का विवाह कराया जाता है। तुलसी विवाह करते हुए सुख समृद्घि की कामना की जाती है। तुलसी विवाह से ही मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू होता जाता है।

नगर मे एकादशी को दीपालवी जैसा माहौल रहा। बहुत से लोगों ने दीपावली की तरह अपने घरों मे दीया व झालर लगाकर ज्योति पर्व मनाया।

#छत्तीसगढ़#पूजा अर्चना#ग्राम#x005f#बहुत#x000d#पूजा#कार्य#नगर#कार#धान#राम

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram