छत्तीसगढ़

मुर्गा खाकर लोन नहीं देने का आरोप बेबुनियाद,बैंक प्रबंधन ने जांच कराकर सौंपी रिपोर्ट

बिलासपुर/मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम सरगंवा निवासी रूपचंद मनहर ने एसबीआई मस्तुरी शाखा प्रबंधक पर मुर्गा खाकर भी लोन स्वीकृत नहीं करने का आरोप लगाया था।

बिलासपुर/मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम सरगंवा निवासी  रूपचंद मनहर ने एसबीआई मस्तुरी शाखा प्रबंधक पर मुर्गा खाकर भी लोन स्वीकृत नहीं करने का आरोप लगाया था। क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक ने उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराई। शिकायत कर्ता से बात की गई। उनके द्वारा अपनी शिकायत के संबंध में कोई प्रमाण अथवा विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया। शाखा प्रबंधक ने भी आरोपों को निराधार बताया है। जांच रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि उनका ऋण आवेदन पूर्व में ही अस्वीकृत किया जा चुका है। इसके पहले आवेदक मनहर के पुत्र एवं पत्नी को भी पृथक-पृथक लोन स्वीकृत किया गया था। वर्तमान में एक ऋण राईट ऑफ एवं एक ऋण एनपीए की हालत में है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#ग्राम#x005f#x000d#क्षेत्र#पूर्व#आवेदन#राम#देने#मुर्गा खाकर#लोन

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram