छत्तीसगढ़

मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने घनश्याम वर्मा,नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत

घनश्याम वर्मा बने मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपने तीन जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।

मुंगेली। घनश्याम वर्मा बने मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपने तीन जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। सोमवार देर रात जिला अध्यक्षों नियुक्ति का पत्र दिल्ली से जारी हुआ है। एआईसीसी से जारी सूची के अनुसार कांग्रेस नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनश्याम वर्मा को मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। घनश्याम वर्मा बिलासपुर जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं बीते विधानसभा चुनाव में बिल्हा विधानसभा से प्रबल दावेदार थे,इसके साथ ही नागेंद्र नेगी को रायगढ़ व प्रेम शंकर बस्तर ग्रामीण के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

देर रात दिल्ली से जारी हुआ नियुक्ति पत्र-

वर्मा वर्तमान में लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष हैं,घनश्याम वर्मा की धर्मपत्नी जागेश्वरी वर्मा मुंगेली जिले की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष थीं। वर्तमान में वे जिला पंचायत की सदस्य हैं,सूची में नागेंद्र नेगी को रायगढ़ ग्रामीण व प्रेम शंकर शुक्ला को बस्तर ग्रामीण अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस में जिला अध्यक्षों को बदलने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ है। निकाय चुनाव के पहले कुछ और जिले के अध्यक्ष बदले जाएंगे इसे साथ ही जल्द ही संगठन में बदलाव के संकेत है।

घनश्याम वर्मा की नियुक्ति के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत पुष्प गुच्छ व शॉल देकर किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया। 

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत ने कहा कि आने वाला नगरी निकाय चुनाव  में पार्टी का परचम लहरायगा। आज मौके पर पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, संपत जायसवाल, धर्मेंद्र श्रीवास, त्रिलोकी वर्मा, तुलसी सोनवानी ने भव्य स्वागत किया।

ब्यूरो रिपोर्ट 

#छत्तीसगढ़#श्री#बिलासपुर#ग्राम#x005f#आदेश#जिला#x000d#वाल#नगर#पूर्व#जारी

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram