छत्तीसगढ़

मुंगेली में होगा शिवमहापुराण एवं संतसमागम, प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा करेंगे कथावाचन

मुंगेली के चातरखार में शिव महापुराण एवं संत समागम का आयोजन 27 फरवरी से किया जाएगा।

मुंगेली।  मुंगेली के चातरखार में शिव महापुराण एवं संत समागम का आयोजन  27 फरवरी से किया जाएगा।कलेक्टर राहुलदेव  ने कानून एवं व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों के मद्देनजर आज कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारयों को दिए।

गौरतलब है की  27 फरवरी से 06 मार्च तक चातरखार में  शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश प्रसिद्ध संत शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा कथवाचन करेंगे। संतसमागम में चित्रकूटधाम के राजीवलोचन दास जी महाराज, सत्यप्रज्ञानंद जी, चित्रकूटधाम के रामस्वरूपाचार्य सहित देश के विख्यात संत भी हिस्सा लेंगे।कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संभावित आगमन को देखते हुए  प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram