छत्तीसगढ़

मोबाईल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 5नग मोबाईल जप्त

बिलासपुर ।

बिलासपुर । जिले में हो रहे् मोटर साइकिल एवं मोबाईल चोरी की लगातार शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए जिले के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में सतत् नजर रखते हुए त्वरित कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने निर्देशित किया  था। जिसके परिपालन में पचपेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय ने क्षेत्र में सतत निगाह रखी गई थी। थाना प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पचपेड़ी बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति काफी मात्रा में मोबाइल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस स्टाफ द्वारा बस स्टैंड पहुंचकर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी चुकु पाटले पिता रामदास पटले उम्र 24 साल  केवतरा,थाना पचपेड़ी को गिरफ्तार किया जिसके  कब्जे से 05 नग टच स्क्रीन मोबाईल अलग-अलग रंग की कीमती करीबन 50000/ को जप्त किया। पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया।चोरी की धारा पर इस्त. क. 02/23 धारा 41 (1-4) जाफौ. / 379 भादवि के तहत कार्यवाही की गई।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram