छत्तीसगढ़
मतगणना के दिन प्रत्याशि एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को स्थल पर कैलकुलेटर देगा निर्वाचन कार्यालय
बिलासपुर/ विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन 3 दिसम्बर को प्रत्याशी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को स्थल पर कैल्क्यूलेटर प्रदान किया जायेगा।
बिलासपुर/ विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन 3 दिसम्बर को प्रत्याशी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को स्थल पर कैल्क्यूलेटर प्रदान किया जायेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतगणना शुरू होने के पूर्व उन्हें यह उपकरण मुहैया करा दिया जायेगा। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि इससे उन्हें हर चक्र में टेबलवार मिले मतों की गणना एवं हिसाब किताब में सहूलियत होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट
त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
