छत्तीसगढ़

मंगला क्षेत्र के यमुनानगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग,बिजली विभाग के अधिकारी बेपरवाह

बिलासपुर। आज सुबह लगभग दस बजे के आसपास मंगल क्षेत्र के यमुनानगर में ट्रांसफार्मर में आग लग गई।

बिलासपुर। आज सुबह लगभग दस बजे के आसपास मंगल क्षेत्र के यमुनानगर में ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जानकारी के अनुसार मेन रोड मंगला के यमुनानगर कॉलोनी के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई।आस पास के लोगो से मिली जानकारी के अनुसार लोगो ने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करना चाहा लेकिन जिम्मेदारों ने फोन रिसीव नहीं किया। जहा काफ़ी देर तक ट्रांसफार्मर में आग जलती रही।अप्रैल महीने में अचानक गर्मी का प्रकोप भी बढ़ गया है जिसके कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना आम हो चुकी है।बिजली विभाग के जिम्मेदारों को ऐसी घटनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। बीते दिनों शहर के एक घर में आगजनी की बड़ी घटना से दो लोगों की मौत हो गई थी।

ब्यूरो रिपोर्ट

#छत्तीसगढ़#बिलासपुर#x005f#x000d#बिजली#क्षेत्र#नगर#अधिकारी#विभाग#कार#बिजली विभाग#आग

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram