छत्तीसगढ़

महिला से छेड़ छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि तारबाहर क्षेत्र मे रहने वाली महिला ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बिलासपुर। तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि तारबाहर क्षेत्र मे रहने वाली महिला ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला अपने घर के बाहर खडी थी तभी मोहल्ले का रहने वाला रमेश गुप्ता महिला को बुरी नियत से देखते हुये अश्लील कमेंट्स करने लगा तथा छेड़ छाड़ करने लगा। पास आकर उसके हाथ, बांह सीना को पकडने लगा और हाथ को पकडकर जबरदस्ती छेडखानी करने लगा। महिला जब जोर से चिल्लाई तो उसका पति घर से बाहर आया और बीच बचाव करने लगा तो आरोपी रमेश गुप्ता ने महिला के पति से भी धक्का मुक्का करते हुए पास मे पड़े डंडा से मारपीट करने लगा। महिला के पति को जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से भाग निकला। महिला के रिपोर्ट के आधार पर धारा 354,323,506 भा.द.वि के तहत आरोपी रमेश गुप्ता पिता स्व. कान्हा प्रसाद गुप्ता उम्र 51 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram