छत्तीसगढ़

लोरमी नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस को लगा झटका

मुंगेली -जिले के लोरमी में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है दरअसल सरकार बनने के बाद कई नगर पंचायत समेत नगरीय निकायों में उठा पटक की राजनीति चल रही है जिसमें कई स्थानों पर अविश्वास प्रस्ताव के चलते कांग्रेस पार्टी के बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को अपना पद छोड़ना पड़ रहा है.

मुंगेली -जिले के लोरमी में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है दरअसल सरकार बनने के बाद कई नगर पंचायत समेत नगरीय निकायों में उठा पटक की राजनीति चल रही है जिसमें कई स्थानों पर अविश्वास प्रस्ताव के चलते कांग्रेस पार्टी के बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों को अपना पद छोड़ना पड़ रहा है. तो कई स्थानों पर त्याग पत्र का सिलसिला शुरू हो गया है. इसी कड़ी में अब कांग्रेस से लोरमी नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनुराग दास ने अपना इस्तीफा सौंपा है।

बता दें कि लोरमी नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनुराग दास वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद थे, उन्होंने भाजपा के अविश्वास प्रस्ताव के पहले ही नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद से आज CMO लालचंद चंद्राकर को इस्तीफा पत्र सौपा है. जानकारी के मुताबिक भाजपा के 8 पार्षद तो वहीं कांग्रेस के 6 और जोगी कांग्रेस के एक पार्षद मौजूद हैं. हालांकि यह घटना अब राजनीतिक गलियारों में जोरदार चर्चा का विषय बना हुआ है।

#छत्तीसगढ़#x005f#x000d#भाजपा#नगर#पार्टी#कांग्रेस#अध्यक्ष#मुंगेली#कार#लोरमी#जिले

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram