छत्तीसगढ़

लोकतंत्र निर्माण में आधी आबादी निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका, समूह की सदस्य कर रही मतदान के लिए जागरूक

बिलासपुर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

बिलासपुर ।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता  जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इन गतिविधियों में जिले की  स्व सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका  निभा रही हैं।  जिले के 13392 समूहों के माध्यम से लगभग 1   लाख 52 हजार समूह की  सदस्य लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के लिए अपने क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित कर रही हैं, और स्वीप कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभा रहीं है।

          स्व सहायता समूह की महिलाएं  जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में  दीवार लेखन, मानव श्रृंखला , स्वीप सुआ, नुक्कड़ नाटक, रैली, रंगोली,पेंटिंग,  नृत्य एवं मानव श्रृंखला  के जरिए मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश का प्रसार कर रहीं है। नवा गांव सलका क्लस्टर की  समूह की पीआरपी ललिता सिंह ने बताया कि समूह की  महिलाएं अपनी बैठकों में मतदान में भागीदारी को लेकर चर्चा और शपथ लेकर क्षेत्र के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर रहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में  मतदान के  प्रति जनजागरुकता में स्व स

हायता समूह की इन दीदियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
    महिला समूहों द्वारा बड़ी संख्या  में ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे अपने मताधिकार का सही प्रयोग करें। स्वीप मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदाता साक्षरता का समर्थन करने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है, जिसमें जिले की महिला समूह अपनी भागीदारी निभाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे रही हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram