छत्तीसगढ़

लोकसभा प्रत्याशी के आगमन पर यूथ कांग्रेस ने शुरू की मुहीम - 'मै भी देवेन्द्र

पथरिया - बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाये लगे देवेंद्र यादव मंगलवार के दिन पथरिया नगर पहुंचे।

पथरिया -
           बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाये लगे देवेंद्र यादव मंगलवार के दिन पथरिया नगर पहुंचे। जहाँ युवा कांग्रेस द्वारा जोशीला स्वागत करते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया, जिसमे बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेसी नेताओं ने कार्यकर्ताओ मे ऊर्जा संचार करने वाले वक्तव्य रखे।

युवाओ ने कहाँ 'मै भी देवेंद्र' -
           लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव के पथरिया आगमन पर ग्रामीण क्षेत्र मे भी जोरदार स्वागत किया गया। सरगांव, बावली, पड़ियाइन,पेण्ड्री होते हुए चोरभट्ठी के महामाया मंदिर के पास यादव समाज के लोगो द्वारा देवेंद्र यादव का स्वागत किया। इसके बाद नगर पार्षद दीपक साहू एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल राजपूत के नेतृत्व मे पुराना बस स्टेण्ड के पास ढोल और आतिशबाजी करते हुए श्री यादव का अभिनन्दन किया गया। जहाँ पर युवा कांग्रेस द्वारा 'मै भी देवेन्द्र' अभियान की शुरुवात की गई। युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल राजपूत ने बताया कि इस बार बिलासपुर लोकसभा से युवा उम्मीदवार मिलने से ख़ासकर युवाओ मे काफ़ी जोश है और कांग्रेस का हर एक युवा कार्यकर्ता खुद देवेंद्र यादव बनकर वोट और समर्थन मांगने गांव गांव पहुंचेगा।
इस अवसर पर बिल्हा के कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला समेत अन्य नेताओं ने भी युवाओ का उत्साहवर्धन किया।

ट्रेक्टर चलाते पहुंचे देवेंद्र, कार्यकर्ताओ को कराया वर्कआउट -
             पुराना बस स्टैंड मे स्वागत के पश्चात् लोकसभा प्रत्याशी ट्रेक्टर चलाते हुए कार्यक्रम स्थल कि ओर आगे बढ़े। जहाँ नागरिकों द्वारा जगह जगह उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले श्री यादव पैदल चलते हुए लोगो से जनसम्पर्क करने लगे, इसी बीच समयाभाव के चलते अचानक उन्होंने दौड़ लगानी शुरू कर दी और दौड़ते दौड़ते लोगो के समीप जाकर उनसे समर्थन माँगा। अपने नेता को दौड़ लगाते देख क्षेत्र के कार्यकर्ताओ ने भी उनके संग दौड़ लगानी शुरू की. जिसे लेकर कार्यकर्ताओ के बीच वर्कआउट होने की बात चलती रही।

#छत्तीसगढ़#श्री#बिलासपुर#ग्राम#x005f#x000d#वाल#कार्य#क्षेत्र#नगर#कार्यक्रम#कार

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram