छत्तीसगढ़
लोकसभा: प्रचार-प्रसार के लिए हेलीकाॅप्टर की अनुमति हेतु कर्मचारियों की लगी ड्यूट??
मुंगेली । लोकसभा निर्वाचन के तहत राजनीतिक दलों के प्रचार-प्रसार के लिए हेलीकाॅप्टर की अनुमति संबंधी कार्य के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मुंगेली । लोकसभा निर्वाचन के तहत राजनीतिक दलों के प्रचार-प्रसार के लिए हेलीकाॅप्टर की अनुमति संबंधी कार्य के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक अशोक सोनी एवं स्टेनो टायपिस्ट पुरूषोत्तम साहू का नाम शामिल है। इनके द्वारा जिले में उतरने और उड़ान भरने वाले हेलीकाप्टरों का विवरण, यात्रा करने वाले व्यक्तियों का विवरण तथा यात्रा का उद्देश्य तथा लैडिंग की अनुमति, आवागमन एवं प्रस्थान के संबंध में जानकारी लागबुक में दर्ज की जाएगी और इसका दैनिक रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजा जाएगा।

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।
