छत्तीसगढ़

कुसुम प्लांट हादसा: एनडीआरएफ की टिम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में शामिल, हैवी क्रेन से साइलो हटाने का काम जारी, कलेक्टर, एसपी मौके पर है मौजूद

जिला मुंगेली सरगांव में ग्राम पंचायत रामबोड़ स्थित कुसुम प्लांट में जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू का कार्य रात भर से अनवरत जारी है।

मुंगेली। जिला मुंगेली सरगांव में ग्राम पंचायत  रामबोड़ स्थित कुसुम प्लांट में जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू का कार्य रात भर से अनवरत  जारी है।

एसडीआरएफ, एन डी आर एफ, की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्य किया जा रहा है। हैवी क्रेन के जरिए साइलो हटाने का कार्य किया जा रहा है।  जिला कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक,के साथ जिला पंचायत सीईओ भी मौके पर उपस्थित होकर घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साइलो ( कंटेनर) के सब स्ट्रक्चर हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। आवश्यक सभी मशीनरी मौके पर आ चुकी है। जल्द से जल्द रेस्क्यू का काम पूरा कर लिया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट 

#छत्तीसगढ़#कलेक्टर#ग्राम#x005f#जिला#x000d#पुलिस#कार्य#प्रशासन#मुंगेली#कार#जारी

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram