छत्तीसगढ़

क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वाले लोग पर पुलिस की कार्यवाही

पथरिया ।

पथरिया ।मुंगेली पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के द्वारा पथरिया  थाना क्षेत्र अंतर्गत में चल रहे अवैध जुआ सट्टा ,अवैध शराब की बिक्री पर रोक एंव कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिमा तिवारी मार्गदर्शन पर दिन शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की   अवैध शराब की बिक्री करने के लिए परिवहन किया जा रहा है ।सूचना पर पुलिस द्वारा नगर से कुछ किलोमीटर दूर भूलन भरेवा सड़क मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी अनिल मनहर पिता रमेश  उम्र 19 ग्राम गंदवारी के पास से 85 पाव देशी शराब को  जप्त किया गया है । आरोपी अपने गाड़ी स्कूटी में  शराब को रखकर गांव में  अवैध शराब की बिक्री करने के लिये ले  जा रहा था । जिसे पकड़कर पुलिस थाना लाया गया । जहा आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया ।साथ ही आरोपी तिरिथ साहू  ग्राम पडियाईन एंव आरोपी लेखराम   श्रीवास पथरिया को अवैध शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा गया जिसके ऊपर धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram