छत्तीसगढ़

कोटा एवं बिल्हा एसडीएम ने जनदर्शन में सुनी आवेदकों की समस्याएं, मुआवजा राशि चेक का किया वितरण

बिलासपुर। कोटा अनुविभाग के एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने अपने कार्यालय में जनदर्शन आयोजित कर ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं सुनी।

बिलासपुर। कोटा अनुविभाग के एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने अपने कार्यालय में जनदर्शन आयोजित कर ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में 5 किसानों को भूमि अधिग्रहण का 15 लाख 30 हजार रूपए की मुआवजा राशि का चेक वितरित किया। इनमें रणजीत सिंह कोटा 3 लाख 15 हजार, मोहनलाल कोटा 1 लाख 58 हजार, अगतराम यादव ग्राम जरगा एक लाख 4 हजार रूपए, मनीष भोसले ग्राम सैदा 8 लाख 78 हजार एवं शारदा ग्राम घुटकू 73 हजार शामिल हैं।

जनदर्शन में ज्यादातर आवेदन जाति प्रमाण पत्र एवं अभिलेख सुधार के आये। एसडीएम उर्वशा ने ग्रामीणों से खेती किसानी, खाद बीज की उपलब्धता की भी जानकारी ली। बिल्हा एसडीएम ने भी जनदर्शन में समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया।

ब्यूरो रिपोर्ट 

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram