छत्तीसगढ़

खुशहाल किसान भाजपा सरकार की पहचान , मोदी की हर गारंटी होगी पूरी - धरमलाल कौशिक

पथरिया - मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने क्रिकेट मैदान, पथरिया में कृषक उन्नति योजना के तहत आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह में सम्मिलित होकर अन्नदाताओं को चेक का वितरण किए।

पथरिया - मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने क्रिकेट मैदान, पथरिया में कृषक उन्नति योजना के तहत आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह में सम्मिलित होकर अन्नदाताओं को चेक का वितरण किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधान सभा  चुनाव के पूर्व  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की जनता से जो जो वादे की गारंटी दी थी वह पूरी की जा रही। प्रदेश मे पहली बार किसान भाइयों  को एक एकड़ के पीछे 65 हजार का भुगतान ह्यो रहा है जो अपने आप में एक कीर्तिमान है ।

खुशहाल किसान भजपा सरकार की पहचान का स्लोगन देते हुए किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास लगातार किये जाने का आश्वसन दिया । इससे पूर्व कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया को भी साझा किए । नगर के किसान शंकर लाल यादव ने राशि खाते में आने से खुशी जाहिर करते हुए किसानों के हित सरकार के प्रयास के लिये भाजपा सरकार का आभार जताया   । भाजपा नेताओं ने किसानों के जीवन को आसान, समृद्ध व आधुनिक बनाने की दिशा में कृषक उन्नति योजना एक और ऐतिहासिक कदम है।  बता दे कि मंगलवार को प्रदेश के 24.72 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹13320 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। वही पथरिया क्षेत्र के 26983 किसानो  के खाते मे 151.22 करोड़ राशि  आंतरित होने क्षेत्र के सभी अन्नदाताओ को बधाई दिए।
इस अवसर पर भाजपा नेता निश्चल गुप्ता , पथरिया मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा  , सरगांव मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर , जनपद अध्यक्ष ज्योति सिंह , उपाध्यक्ष जगदीश वर्मा , जसपाल छाबड़ा ,  देवेंद्र राजपूत, उमेश सोनी, राजेंद्र साहू, अशोक निर्मलाकर, रघुनन्द कर्माकार , गणेश सोनी , विधायक प्रतिनिधि रघु वैष्णव , रवींद्र बघेल ,  महेन्द्र गुप्ता,

एवं पथरिया एसडीएम बी आर ठाकुर, तहसीलदार छाया अग्रवाल,  विकासखंड कृषि अधिकारी एल के कोशले के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं  कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या में कृषक व नगरवासी उपस्थित रहे I

mukesh

त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति और संपादकीय नीति देखें।

WhatsApp Facebook Telegram